अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के मतगणना संपन्न होने के पश्चात मतगणना सेंटर कृषि बाजार समिति गढ़वा में गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव एवं पलामू पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर मतगणना की जानकारी दिया. गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा की गढ़वा जिले के तीनों नगर नगर निकाय क्षेत्रों के मतगणना के बाद नतीजे आ चुके हैं गढ़वा जिला प्रशासन शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को संपन्न कराया है, जीते हुए सभी प्रत्याशीयों को बधाई दिया और कहा की गढ़वा जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्र के वैलेट पेपर को सुरक्षित रखा जाएगा. वहीं पुलिस महानिरीक्षक पलामू शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा की गढ़वा,पलामू, लातेहार तीनों जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से नगर निकाय चुनाव जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कराया है कहीं भी किसी तरह कोई भी सुरक्षा से जुडी समस्या सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: मां दिउड़ी के दरबार में थाला, देउड़ी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की