कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर...

Peace committee meeting regarding Muharram conclud

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क:
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. शांति समिति की बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अस्वस्थ किया कि हर बार की तरह इस बार भी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे. रविवार को कथारा ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के दौरान कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने अंजुमन कमिटी के सदस्यों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए. 

विचार विमर्श के दौरान मोहर्रम जुलूस के रूट, समय-सारणी, डीजे, लाउडस्पीकर के उपयोग, साफ-सफाई, बिजली, पानी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. पदाधिकारियों द्वारा पर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई. साथ ही उन्होंन ने कहा कि जिला प्रशासन मोहर्रम के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखेगा. 

किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर आसपास के प्रबुद्ध नागरिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. मौके पर इसराफिल अंसारी , विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव , गुप्तेशवर  पांडे राम कुमार यादव, हैमु यादव दशरथ महतो, इकबाल अहमद,विजय कुमार सिंह, निजाम अंसारी, राजेश पाण्डेय, मुर्शीद अंसारी, गेंदीया देवी आशा देवी,सुनिता सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार