घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा पंडालों में रहेगी कड़ी सुरक...

घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा पंडालों में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - सीओ खाखा सुशील कुमार

रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाने वाला की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर जुर्माना - थाना प्रभारी पुनीत मिंज

घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक दुर्गापूजा पंडालों में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - सीओ खाखा सुशील कुमार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  दुर्गापूजा को लेकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर घाघरा थाना परिसर  में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार एवं वीडियो दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा के समितियों, थाना प्रभारियों के साथ-साथ घाघरा अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी  दिनेश कुमार चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुशल एक्का बैठक में मौजूद रहे. वही सीओ खाखा सुशील कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों का निर्माण पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुसार होना चाहिए. उन्होंने संरचनात्मक और विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर दिया. पंडाल में आने-जाने के लिए अलग रास्ते हों तथा महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की जाए.

आपात स्थिति में निकास मार्ग और अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था रहे. पंडाल परिसर में ज्वलनशील पदार्थ जमा न हो तथा अग्निशमन यंत्र, पानी, रेत की बाल्टियाँ और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहे. पंडालून में सीसीटीवी कैमरा वॉलिंटियर्स की पहचान सुनिश्चित करने को कहा.

उत्सव के दौरान किसी भी अफवाह या विवाद से बचे बीडीओ दिनेश कुमार

बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी आस्था का पर्व है. इसे सभी लोग मिल जुलकर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएँ. किसी भी स्थिति में सुरक्षा से समझौता न हो यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उत्सव के दौरान किसी भी अफवाह या विवाद से बचे सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ वायरल करने वाले पर होगी कार्रवाई .

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने वाले कि अब खैर नहीं पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई भरने पड़ेंगे जुर्माना

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने कहा कि सभी वाहन चालकों को निर्देश दिया जाता है अपने वाहन की गति कम रखें एवं रफ्तार पर चलाने वाले मोटरसाइकिल को पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी असुला जाएगा. यातायात और पार्किंग की की जाएगी व्यवस्था. सुरक्षा कर लो लेकर सभी पंडालो में पुलिस बल की की जाएगी तैनाती.बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था से बचाव करना था. 

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार थाना प्रभारी पुनीत मिंज सब इंस्पेक्टर विकास कुमार कल्याणकारी मानव विकास संस्था के सचिव अनुरोध चौबे विपिन बिहारी सिंह कुमार रवि निवाज खान एवं सभी पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण काफी संख्या में मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 के तहत  सिमडेगा जिले को कृमि से मुक्ति दिलाने की कवायद

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल