अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, शराब पीकर वाह...

अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से अहिल्यापुर एवं ताराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता गांडेय के अंचलाधिकारी मोहम्मद हुसैन ने की.

बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए सीओ मोहम्मद हुसैन ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, इसे आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. क्षेत्र में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस अवसर पर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुसम्मी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि त्योहार के उत्साह में युवा शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं. ऐसा करने पर दुर्घटना की आशंका रहती है और पकड़े जाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता से प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की.

बैठक में मुख्य रूप से गांडेय बीडीओ निशांत अंजुम, मुखिया पंचम देवी, अरुण हाजरा समेत क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: विश्रामपुर नगर परिषद की नई अध्यक्ष बनीं गीता देवी, अखिल भारतीय धोबी महासंघ पलामू ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम