पीडीजे ने किया मंडलकारा का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की

By : News11 Bharat
पीडीजे ने किया मंडलकारा का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को सिमडेगा मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने किया. उनके साथ डालसा की सचिव मरियम हेमरोम भी मौजूद रहीं. 

निरीक्षण दल ने जेल परिसर के विभिन्न सेक्शनों, वार्डों,रसोईघर और बंदियों की मूलभूत सुविधाओं की जांच की. सबसे पहले अधिकारियों ने बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मानक को परखा. पीडीजे ने स्वयं बंदियों के लिए तैयार भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की. समीक्षा में पाया गया कि भोजन जेल मैनुअल में निर्धारित मानकों के अनुसार ही तैयार कर बंदियों को उपलब्ध कराया जा रहा है. भोजनालय की स्वच्छता,सामग्री भंडारण और खाद्य पदार्थों की उपलब्धता की भी से जांच की गई. इसके बाद निरीक्षण दल ने सभी वार्डों का भ्रमण किया.बंदियों के रहने की व्यवस्था,स्वच्छता,रोशनी,पेयजल और शौचालय की स्थिति की पड़ताल की. बंदियों के व्यक्तिगत सामान की जांच की गई,लेकिन किसी भी वार्ड में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत की गई और उन्हें हो रही समस्याओं,जरूरतों और शिकायतों को सुना गया. अधिकारियों ने बंदियों को कानूनी सहायता और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी भी दी. 

प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए,ताकि किसी भी बीमारी की स्थिति में समय पर उपचार मिल सके.उन्होंने मेडिकल रिकॉर्ड,दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की भी समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज,स्टाफ की तैनाती और आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली की स्थिति का अवलोकन किया गया.  मौके पर जेल अधीक्षक अजय कुमार,जेलर आदि कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:हुसैनाबाद में प्रशासनिक लापरवाही, नियम ताक पऱ रख सड़क पर बिजली का खंभा रखकर बनाया स्पीड ब्रेकर

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.