झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला के 3 लाख 89 हजार 296 लाभुकों को राशि का भुगतान

योजना अंतर्गत मार्च महीने की सम्मान राशि (2500 रूपये) का भुगतान, लाभुकों के मध्य 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार की राशि का भुगतान

By : Ark Sahuliyar
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला के 3 लाख 89 हजार 296 लाभुकों को राशि का भुगतान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है.

मार्च माह में विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति निम्न है :-
अनगड़ा – 16,701 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13360 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,683 लाभुक
बेड़ो – 20,571 लाभुक
बुण्डू – 8,440 लाभुक
बुण्डू नगर पंचायत – 3,502 लाभुक
बुढ़मू – 17816 लाभुक
चान्हो – 19,699 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,245 लाभुक
ईटकी – 10,334 लाभुक
कांके – 31,548 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र – 1,313 लाभुक
खलारी – 9,580 लाभुक
लापुंग – 11,342 लाभुक
माण्डर – 23,079 लाभुक
नगड़ी – 17,856 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8250 लाभुक
नामकुम – 17847 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9489 लाभुक
ओरमांझी – 18,147 लाभुक
राहे – 9,522 लाभुक
रातू – 18,545 लाभुक
सिल्ली – 21,120 लाभुक
सोनाहातू – 13,036 लाभुक
तमाड़ – 18,491 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र – 24,780 लाभुक

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, रांची द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो. संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए, जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- BJP 6 अप्रैल को मनाएगी 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश भर में कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित