प्रो बाइक चोरी

चतरा मोड़ से दुकान के बाहर खड़ी पैशन प्रो बाइक चोरी, थाने में शिकायत

चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ स्थित वाइन शॉप के समीप सड़क किनारे खड़ी पैशन प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.

By : Ark Sahuliyar
चतरा मोड़ से दुकान के बाहर खड़ी पैशन प्रो बाइक चोरी, थाने में शिकायत

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ स्थित वाइन शॉप के समीप सड़क किनारे खड़ी पैशन प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना 3 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है. इस संबंध में चैथी गांव निवासी रितिक कुमार, पिता - संचित सिंह ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

रितिक कुमार ने आवेदन में बताया है कि चोरी गई काले रंग की पैशन प्रो बाइक का नंबर JH02U-0747 है. यह बाइक उनके रिश्तेदार मोहित कुमार सिंह, पिता स्व. सुभाष सिंह, जिला चतरा के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी रितिक के पास थी.

घटना के दिन रितिक अपने काम से बाइक लेकर चौपारण के चतरा मोड़ पहुंचे थे. उन्होंने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया और पास की दुकान में सामान लेने चले गए. कुछ देर बाद लौटने पर देखा तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला. पीड़ित ने बाइक का चेसिस नंबर MBLHA10EWBGG36668 और इंजन नंबर HA10EDBGG18168 बताया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- भैरवा जलाशय परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 8,923 प्रति डिसमिल मुआवजा आदेश रद्द

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.