न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से रांची आ रही फ्लाइट संख्या IX 1239 में आज रविवार को एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. जानकारी के अनुसार यात्री को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. हालांकि समय रहते ऑपरेटिंग क्रू ने यात्री को विमान में ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराया, जिसके बाद यात्री की स्थिति स्थिर हुई और वह सुरक्षित अपने घर चले गए.
वहीं, रांची एयरपोर्ट पर ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था की जा रही है, जो दिल्ली से पहुंचेंगे. बेंगलुरु के लिए फ्लाइट के प्रस्थान का संशोधित समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया। उक्त जानकारी एयरपोर्ट डायरेक्टर, रांची की ओर से दी गई.