हाई कोर्ट से पारा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, संविदा सेवा भी पेंशन में जोड़ी जाएगी

कोर्ट न्यूज

हाई कोर्ट से पारा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, संविदा सेवा भी पेंशन में जोड़ी जाएगी

पारा शिक्षकों से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाई कोर्ट से पारा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत संविदा सेवा भी पेंशन में जोड़ी जाएगी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पारा शिक्षकों से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. हाई कोर्ट से पारा शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि संविदा सेवा भी पेंशन में जोड़ी जाएगी. इसके साथ हाई कोर्ट ने 8 हफ्ते में पेंशन के भुगतान का आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को तय समय में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया है.

शंभु राम, मनोरमा कुमारी समेत 44 पारा शिक्षकों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इनकी याचिका मंजूर होने के बाद इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन का लाभ मिलेगा. सेवा की गणना शुरुआत से होगी और पारा शिक्षक के रूप में पहली नियुक्ति की तिथि से सेवा जोड़ी जाएगी. साथ ही 6% ब्याज भी देने का आदेश जारी किया गया है.  रिटायरमेंट से भुगतान तक साधारण वार्षिक ब्याज पर भुगतान का आदेश हाई कोर्ट ने दिया है. 

हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि संविदा सेवा को बाहर रखना अनुचित और भेदभावपूर्ण है. सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए प्रेम सिंह, शीला देवी समेत अन्य मामलों के केस का जिक्र भी किया. नियमित सेवा में आने के बाद पूर्व संविदा सेवा भी पेंशन में शामिल होगी. हाई कोर्ट के न्यायाधीश दीपक रौशन की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

यह भी पढ़ें: हारपुर मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण, पूर्व विधायक आवास का घेराव कर जड़ा ताला

संबंधित सामग्री

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

झारखंड

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को पत्र लिखा है. 

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

झारखंड

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन रक्षक के तहत प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया.

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

देश-विदेश

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

झारखंड

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.