गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और बरसोल मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह की अध्यक्षता में जनसंघ के प्रमुख विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान तथा अंत्योदय के लिए समर्पित रहा. उन्होंने बल देकर कहा कि देश की प्रगति तभी सार्थक मानी जाएगी जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे. डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि समाज सेवा का साधन मानकर जन-जन तक उनके विचारों को पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, ज्योत्स्नामई बैरा, अपूर्व सुंदर दास और भक्तिश्री पांडा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.