संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन के कड़े निर्देश पर, एसडीपीओ मणि भूषण के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने त्वरित और सफल कार्रवाई करते हुए लूटपाट के एक गंभीर मामले का पर्दाफाश किया है.
यह कार्रवाई 18 नवंबर को मेदिनीनगर शहर के टीओपी 2 थाना क्षेत्र के छेछानी मुहल्ले में स्थित पूनम तिवारी के घर में हुई सनसनीखेज लूटपाट की घटना से जुड़ी है. पुलिस ने इस मामले में चार पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, यह अपराधियों के साथ एक नबालिक युवक भीं शमील हैं
गिरफ्तार अपराधी राज कुमार, सचिन कुमार, विशाल कुमार और रोशन कुमार शमील हैं.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य साजिशकर्ता कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित पूनम तिवारी के घर में किरायेदार के रूप में रहने वाला विशाल कुमार ही था. उसने अपनी मकान मालकिन के विश्वास को तोड़ते हुए, अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. किरायेदार ने ही घर की जानकारी साथियों को दी और लूट की पूरी योजना बनाई.
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से लाखों रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद करने में सफलता पाई है. बरामद सामानों में दो सोने के मंगल सूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, और एक सोने का लॉकेट जैसे महत्वपूर्ण आभूषण शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, अपराध में इस्तेमाल की गई एक फाइबर पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी पुलिस द्वारा जब्त किए गए हैं.
एसपी रिष्मा रमेशन की आम जनता से अपील
एसपी रिष्मा रमेशन ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतें. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि वे किसी को अपने घर में किराये पर कमरा दे रहे हैं, तो उसका वेरिफिकेशन अवश्य करा लें और इसकी सूचना थाने को भी दें. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अपने मुहल्ले में कोई संदिग्ध युवक या युवती घूमते हुए दिखे, तो इसकी सूचना भी तुरंत पुलिस को दें.
सूचना देने वाले ब्यक्ति कि पहचान गुप्त रखी जएगी..साथ ही उन्हें पलामू पुलिस के तरफ से सम्मानित भीं किया जएगा
यह भी पढ़ें: दिल से देखी जीत की राह: दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को नीता अंबानी ने दी बधाई