Palamu Police make major preparations for Muharram

मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल

आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पलामू के मेदिनीनगर स्थित छहमुहान चौक पर एक भव्य एवं सफल 'रॉयट कंट्रोल मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया.

By : Vaibhaw Vikram
मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
​आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पलामू के मेदिनीनगर स्थित छहमुहान चौक पर एक भव्य एवं सफल 'रॉयट कंट्रोल मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया. इस विशेष अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, आपसी समन्वय क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया की दक्षता का सटीक आकलन करना था. अभ्यास के दौरान संभावित अवैध जमाव, दंगा, बलवा और उग्र भीड़ जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की परिकल्पना कर वास्तविक स्थिति के अनुरूप की जाने वाली पुलिसिया कार्रवाई का जीवंत प्रदर्शन किया गया.

​इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस हस्तक नियम-621 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 148 एवं 149 के तहत मिले अधिकारों और प्रावधानों के अनुरूप अवैध जमाव को तितर-बितर करने, उपद्रवियों को नियंत्रित करने तथा शांति व्यवस्था बहाल करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया. इसके साथ ही उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के विभिन्न चरणों जैसे समझाइश, चेतावनी और बल प्रयोग की क्रमिक विधि  का भी प्रदर्शन किया गया. 

इस अभ्यास में दंगारोधी उपकरणों एवं आधुनिक संसाधनों का व्यापक उपयोग किया गया, जिसमें वॉटर कैनन ट्रक, रायट कंट्रोल व्हीकल, एंटी-रायट गियर, एम्बुलेंस, टीजी गन, स्मोक शेल और चिली ग्रेनेड आदि मुख्य रूप से शामिल रहे. इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को निष्क्रिय करने तथा स्थिति को शीघ्र सामान्य करने की कार्रवाई का अभ्यास किया गया, साथ ही घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की तत्परता का भी परीक्षण किया गया.

इस पूरे सुरक्षा अभ्यास का सफल संचालन अनुमंडल पदाधिकारी सदर (एसडीएम) संजय पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में हुआ. मौके पर पुलिस निरीक्षक-सह-परिचारी प्रवर (प्रभारी सार्जेंट मेजर) सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव समेत शहर थाना के कई अधिकारी और पलामू पुलिस केंद्र के जवान मुस्तैद रहे. 

पलामू पुलिस ने इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी मुहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विधि-विरुद्ध कृत्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक और कड़ी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार सामने आया सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान , कहा - 'सच्चाई की पड़ताल..'

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.