सफलता

पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत मिली बडी कमयाबी, नारियल के बीच छिपाकर ट्रक से लाया जा रहा 443 किलो गांजा बरामद

गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख बताई जा रही, दो सगे भाई गिरफ्तार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत मिली बडी कमयाबी, नारियल के बीच छिपाकर ट्रक से लाया जा रहा 443 किलो गांजा बरामद

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नौडीहा बाजार थाना पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने करीब 2 करोड़  20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 443 किलोग्राम अवैध गांजे की विशाल खेप बरामद करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है

28 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुरांव में अवैध गांजे की बड़ी खेप की तस्करी और भंडारण किया जा रहा है
 सूचना के त्वरित सत्यापन और कार्रवाई के लिए छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया
 इस छापेमारी दल में छतरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी  नीरज कुमार और थाने के पुलिस बल शामिल थे..
गठित टीम ने महुरांव चौक के समीप त्वरित दबिश देकर आइसर ट्रक जिसका पंजीकरण संख्या OD14AB 1072 और टेम्पू जिसका पंजीकरण संख्या BR26PB 2661 से गांजा उतारते वक्त दो तस्करों जमशेद आलम  और अली रजा को रंगे हाथ धर दबोचा. वाहनों की गहन तलाशी लेने पर ट्रक में डाब (नारियल पानी) के बीच छिपाकर रखे गए 16 प्लास्टिक के बोरों में 424 छोटे पैकेटों में भरा कुल 443 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. बरामद पदार्थ की डीडी किट से जांच करने पर उसके गांजा होने की पुष्टि हुई है

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 443 किलो गांजे के साथ ही घटना में प्रयुक्त आइसर ट्रक, टेम्पू, एक ओप्पो और एक नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन भी विधिवत जब्त कर लिया है. पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में इस अवैध तस्करी के तार पलामू, बिहार के औरंगाबाद और ओडिशा तक जुड़े होने की बात सामने आई है. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' निरंतर जारी रहेगा और इस पूरे अंतर्राज्यीय सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: घाघरा पैसे के लिए मां की हत्या, टांगी हसुआ से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य