पलामू नगर निकाय चुनाव 2026: वोटों की गिनती जारी, मेदिनीनगर मेयर पद के शुरुआती रुझान आए सामने

By : Mansi Kumari
पलामू नगर निकाय चुनाव 2026: वोटों की गिनती जारी, मेदिनीनगर मेयर पद के शुरुआती रुझान आए सामने

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. शुरुआती रुझानों में वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों की स्थिति साफ होने लगी हैं. जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 1 से लेकर वार्ड संख्या 7 तक के रुझान धीरे-धीरे सामने आ रहे है, जिससे प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल हैं.

मेयर पद पर शुरुआती बढ़त
मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के लिए जारी शुरुआती मतगणना रुझानों में पूनम सिंह बढ़त बनाती नजर आ रही हैं. अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार पूनम सिंह को 305 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं नम्रता त्रिपाठी 142 वोट के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं. इसके अलावा अरुणा शंकर को 76 वोट और आयशा सिंह को 75 वोट मिले हैं. मतगणना अभी जारी है, इसलिए अंतिम परिणाम में बदलाव की संभावना बनी हुई हैं. मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है और सभी की नजर अंतिम परिणामों पर टिकी हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़े: झारखंड निकाय चुनाव 2026: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक परिणाम घोषित, जानें किसने मारी बाजी
 
संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए