बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल, एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

By : News11 Bharat
बंशीधर नगर पहुंचे पलामू डीआईजी किशोर कौशल, एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), पलामू क्षेत्र किशोर कौशल आज बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पुलिसिया व्यवस्थाओं का बारीकी से जानकारी ली. वहीं विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे पुलिस कार्यों की सूक्ष्मता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में पूरी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करें. प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं.

उन्होंने यह भी कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है. पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना होगा. बैठक के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया.

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: छपरा: एकमा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य