पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में...

पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश

पलामू dc ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने  राजस्व से जुड़े सभी विभागों द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. इस दौरान विभिन्न विभागों को चालू वित्तिय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध कितनी वसूली की गयी है से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी.उन्होंने सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य को हासिल करने दिशा में कई दिशा-निर्देश दिया.

 खनन क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाये
उपायुक्त ने खनन विभाग की समीक्षा की,वित्तिय वर्ष 2025-26 के तहत 58433.31 लाख रुपये वार्षिक लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध अबतक 17000.53  लाख रुपये की वसूली की गयी है जो लक्ष्य का 29.09 प्रतिशत है.वहीं इस वर्ष का लक्ष्य निर्धारण नहीं हुआ है हालांकि 1411.91 लाख रुपए की वसूली कर ली गयी है.डीसी ने डीएमओ को खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाने की बात कही.

परिवहन विभाग की भी हुई समीक्षा
इसी तरह परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पाया कि विभाग को वित्तिय वर्ष 2025-26 में 7608.30 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया था.जिसके विरुद्ध परिहवन विभाग द्वारा अबतक 8475.88 लाख रुपये की राजस्व वसूली कर ली गयी है.वर्तमान वित्तिय वर्ष में 8559.34 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया है जिसके विरुद्ध अबतक 996.59 लाख रुपये की वसूली कर ली गयी है जो 11.64 प्रतिशत है.मोटरयान निरीक्षक पलामू को वर्तमान वित्तिय वर्ष में 505.76 लाख रुपए वसूली के लक्ष्य के विरुद्ध 58.43 लाख रुपये वसूली की गयी है.

उत्पाद अधीक्षक को बॉर्डर एरिया क्षेत्र में लगातार छापामारी करने का दिया निर्देश
उत्पाद विभाग की समीक्षा के दौरान उत्पाद अधीक्षक ने उपायुक्त को बताया कि उत्पाद विभाग को वित्तिय वर्ष 2026-27 में 20250.81 लाख रुपए वसूली का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त है जिसके विरुद्ध अब तक 1915.67 लाख रुपये के राजस्व वसूली कर ली गयी है.उपायुक्त ने बॉर्डर इलाके में लगातर छापेमारी करने के निर्देश दिये.इसी तरह वित्तिय वर्ष 2026-27 में मेदिनीनगर नगर निगम को 1604.49 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध अबतक 122.42 लाख रुपया की वसूली की गयी है जो प्राप्त लक्ष्य का 7.62 प्रतिशत है.इसी तरह अवर निबंधन,राष्ट्रीय बचत विभाग,विद्युत आपूर्ति विभाग की भी समीक्षा की गयी.उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में योजना बनाते हुए कार्य करने की बात कही.इसी कर्म में उपायुक्त ने सरकार के विभिन्न विभागों को भूमि हस्तांतरण हेतु लंबित भूमि के विवरणी का अंचलवार समीक्षा किया गया.

भू-लगान,निबंधन,दाखिल-खारिज की भी हुई समीक्षा
बैठकमेंभू-लगान,निबंधन,दाखिल-खारिज, सकसेशन म्यूटेशन,पार्टीशन म्यूटेशन और भूमि सीमांकन की भी समीक्षा की गयी.उन्होंने सभी सीओ को निर्धारित समय में म्यूटेशन के मामलों को निष्पादन करने पर बल दिया.इसके अलावे 2026-27 में प्राकृतिक आपदाओं एवं राज्य स्तरीय अधिसूचित आपदाओं से प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृती से संबंधित प्रतिवेदन,ई-रेवेन्यू कोर्ट का स्टेटस,लैंड डीमारकेशन,झारखंड लगान कलेक्शन की भी समीक्षा की गयी.बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,हुसैनाबाद एसडीओ, तीनों भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी को किया संबोधित, जानें क्या कहा

संबंधित सामग्री

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप