न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के वासियों को अब त्वचा, चर्म, यौन रोग और बालों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. शहर के बेलवाटिका चौक, मेमोरियल रोड स्थित शंकर ऑर्थोपेडिक क्लिनिक परिसर में 'पलामू एडवांस्ड लेज़र एस्थेटिक स्किन क्लिनिक' की शुरुआत की गई है. इस अत्याधुनिक स्किन क्लिनिक का संचालन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रीति पांडे के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी.
इस नए क्लिनिक में बालों और चेहरे की समस्याओं के लिए कई बेहतरीन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां बालों का झड़ना रोकने, नए बाल उगाने और चेहरे पर प्राकृतिक चमक (नेचुरल ग्लो) लाने के लिए उन्नत थेरेपी की व्यवस्था है. इसके अलावा वैसे मरीज जो चेहरे के पुराने दाग-धब्बे, गहरे मुहांसों के निशान, झुर्रियां, काले धब्बे और मेलास्मा (झाइयां) जैसी समस्याओं से परेशान हैं, वे भी यहां इलाज करा सकते हैं. क्लिनिक में लेज़र तकनीक के माध्यम से अनचाहे टैटू को हटाने के साथ-साथ महिलाओं और पुरुषों दोनों के शरीर से अनचाहे बालों को स्थायी रूप से साफ करने की आधुनिक सुविधा भी दी जा रही है.
क्लिनिक की संचालक डॉ. प्रीति पांडे ने बताया कि नई और अत्याधुनिक मशीनों व थेरेपी की मदद से अब पलामू में ही पूरी तरह सुरक्षित और असरदार इलाज संभव हो पाएगा. उन्होंने बताया कि इस क्लिनिक में त्वचा और बालों के सौंदर्य उपचार के अलावा चर्म रोग और यौन रोग से पीड़ित मरीजों की जांच व सटीक इलाज की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है. क्लिनिक में मरीजों को परामर्श देने का समय भी तय कर दिया गया है. मरीज प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच क्लिनिक में विजिट कर डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं.