सड़क हादसा

धनसार में ट्रक की चपेट में आने से पान विक्रेता की मौत, आक्रोशित लोगों ने कई ट्रकों में की तोड़फोड़, सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक को पकड़ लिया और उसमें तोड़फोड़ की.

By : Dipali Kumari
धनसार में ट्रक की चपेट में आने से पान विक्रेता की मौत, आक्रोशित लोगों ने कई ट्रकों में की तोड़फोड़, सड़क जाम

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में एफसीआई गोदाम से निकले दो ट्रकों की आपाधापी के दौरान एक साइकिल सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पान विक्रेता सुरेश चौरसिया के रूप में हुई है.

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक को पकड़ लिया और उसमें तोड़फोड़ की. इसके अलावा तीन-चार अन्य ट्रकों के शीशे भी तोड़े गए. घटना के विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच स्थित एफसीआई गोदाम से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों ने गोदाम से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है. इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: आज झारखंड बंद! अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरा आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा

संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.