चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

वज्रपात से बैल की मौत

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई. मृत बैल गांव निवासी किसान गजेन्द्र यादव का बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, लगातार हो रहेबारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद किसान और उसके परिजनों में मायूसी छा गई. बैल खेती-किसानी का प्रमुख सहारा था, जिसके नुकसान से किसान को आर्थिक झटका लगा है.

घटना की सूचना के बाद स्थानीय  ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आपदा राहत प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. बरसात के मौसम में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है.

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

झारखंड

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

झारखंड

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

छात्र आंदोलन के विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

झारखंड

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था