गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी के बेबाक बोल

By : News11 Bharat
गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी के बेबाक बोल

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  मैं सनातनी हूँ मैं टीका लगाऊंगा, जय श्रीराम बोलूंगा, लेकिन कुरान का अपमान नहीं करूँगा. यह सर्टिफिकेट मुझे सभी 21 वार्ड की जनता ने दिया है, हालांकि अल्पसंख्यक समाज ने नहीं दिया है फिर भी मैं पांच वर्ष उनको काम करके दिखाऊंगा ताकि उनका भी मन बदले. मैं मंदिर जाऊंगा, लेकिन मस्जिद नहीं जाऊंगा उनका काम जरूर करूँगा. यह बात गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से जीते अध्यक्ष प्रत्याशी आशीष सोनी ऊर्फ दौलत सोनी ने कही है.

जीत के बाद प्रमाण पत्र लेने पहुंचे आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा की यह जीत मेरे परिवार देव तुल्य जनता एवं टीम दौलत की है, मैं अपने कार्यकाल में किसी को निराश नहीं करूँगा, मेरी यह तमन्ना है की गढ़वा नगर परिषद का चहुंमुखी विकास हो, जीत के बाद समर्थक उन्हें अपने कंधो में बिठाकर विजयी जुलस तक ले गए.गौरतलब है की इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी को अप्रत्याशित 7201 वोट मिले जबकि उसके निकटतम प्रतिवंधी झामुमो समर्थित संतोष केसरी को महज 3790 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल 2582 वोट मिले, इस चुनाव में गढ़वा जैसे क्षेत्र में भाजपा, झामुमो सहित अन्य पार्टी पिछड़ी साबित हुई.

यह भी पढ़ें: कांटे की टक्कर में 60 वोट से जीते अध्यक्ष प्रत्याशी अजय कुमार भारती, पूर्व बसपा प्रत्याशी शेर अली की मेहनत लायी रंग

संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.