रांची में पेट्रोल पंपों पर लूट से डीलरों में आक्रोश, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक

By : Ark Sahuliyar
रांची में पेट्रोल पंपों पर लूट से डीलरों में आक्रोश, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आज पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, साउथ छोटानागपुर की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में 'शुभम शिल्पी' BIT ओरमांझी (रांची) में संपन्न हुई.

बैठक का मुख्य एजेंडा बीते कल, 24 मार्च 2026 की रात को हुई सिलसिलेवार लूट की घटनाओं पर चर्चा करना था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात लगभग 12:07 बजे से रात 2:30 बजे के बीच 5 से 6 हथियारबंद अपराधियों ने क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, एक सीएनजी (CNG) गैस स्टेशन और एक गुमटी को अपना निशाना बनाया. अपराधियों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि एक गुमटी मालिक पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया.

प्रमुख लूट की घटनाएं

  • रिंग रोड स्थित ड्रीम पॉइंट पेट्रोल पंप: रात 12:07 बजे अपराधियों ने यहाँ धावा बोला और बिक्री के ₹2,17,000 लूट लिए.
  • IOCL पेट्रोल पंप (विकास, ओरमांझी): यहाँ अपराधियों ने ₹1000 का पेट्रोल भराया और लगभग ₹5000 नकद लूट लिए.
  • BPCL ओरमांझी के पास गुमटी में अपराधियों ने गुमटी मालिक पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए.
  • खटंगा बस्ती स्थित गेल (GAIL) CNG स्टेशन: यहाँ से लगभग ₹16,000 की लूट की गई.


बैठक में लिए गए निर्णय
पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही इन वारदातों से डीलरों में भारी आक्रोश है. एसोसिएशन ने इन सभी घटनाओं की सामूहिक रूप से कड़ी निंदा की है.

इसके दो दिन पूर्व में भी पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप में भी अपराधियों द्वारा 59 हजार रुपया हथियार के बल पर लुट लिया गया था. लगातार हो रही लुट की इन घटनाओं से पंप संचालकों में रोष व्याप्त है. पंप कर्मी में डर का माहौल है. यदि पंपों में सुरक्षा प्रदान नहीं की गई तो पंप रात्रि में ग्राहकों को सेवा प्रदान करने में असमर्थ हो जाएगी एवं पंप संचालक कड़े निर्णय लेने में बाध्य हो जाएगी.

बैठक में नीरज भट्टाचार्य, विनोद रंजन, कमलेश सिंह, मानस सिन्हा, सुदीप तिग्गा, प्रमोद कुमार, राहुल, निपुण, प्रशांत, पुनीत, नरेंद्र, अविनाश, अनिल सिंह, पंकज, इरफान खान समेत एसोसिएशन के सदस्य गण शामिल थे.

ये भी पढ़ें- बिजली दर वृद्धि पर भाजपा का हमला: आम आदमी पर बोझ बढ़ा रही है हेमंत सरकार: अजय साह 

संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.