ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से ...

एडवाइजरी

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया.

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने दामोदर नदी के अमलाबाद घाट, बिरसा पुल एवं सीतानगला घाट का जायजा लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.

निरीक्षण के दौरान दामोदर नदी के अमलाबाद घाट पर लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से चेतावनी बोर्ड भी लगवाया गया. ओपी प्रभारी ने स्थानीय लोगों से अनावश्यक रूप से नदी में प्रवेश नहीं करने तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी.

इस संबंध में ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने प्रेस के माध्यम से भी एक जन-जागरूकता संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण नदी, तालाब, कुएं एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे डूबने की घटनाओं की आशंका बनी हुई है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास के ग्रामीणों एवं बच्चों को जागरूक करने और जलस्रोतों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करने की अपील की.

इसके साथ ही उन्होंने मानसून के दौरान सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की संभावना को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को सांप या अन्य जहरीले जीव काट लें तो झाड़-फूंक में समय बर्बाद करने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचें. यदि अस्पताल तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो तो तुरंत डायल-112 पर संपर्क करें.

अमलाबाद ओपी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक कर मानसून के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव में सहयोग करें.

संबंधित सामग्री

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

झारखंड

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो ग

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

झारखंड

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई.

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

70 वर्षीय मालती देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने दो बड़े बेटों, बहुओं, पोतियों तथा एक अन्य रिश्तेदार पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

झारखंड

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

झारखंड

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर की थी छोटे भाई की हत्या