विद्यालय के सामने सरकारी शराब दुकान का विरोध, पीटीएम में अभिभावकों संग बनी रणनीति

शराब दुकान का विरोध

विद्यालय के सामने सरकारी शराब दुकान का विरोध, पीटीएम में अभिभावकों संग बनी रणनीति

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई.

विद्यालय के सामने सरकारी शराब दुकान का विरोध पीटीएम में अभिभावकों संग बनी रणनीति

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना था.

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतिया पंचायत के मुखिया बिधान चंद्र मांडी उपस्थित हुए. विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में मुखिया बिधान चंद्र मांडी ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य तभी सुनिश्चित हो सकता है, जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर उनकी शिक्षा, अनुशासन और संस्कार पर समान रूप से ध्यान दें.

बैठक के दौरान उन्होंने विद्यालय के सामने संचालित सरकारी शराब दुकान का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय के समीप शराब दुकान का संचालन विद्यार्थियों के हित में नहीं है. इस संबंध में जल्द ही संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में अभिभावकों की एक समिति गठित की जाएगी, जो विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास शराब सेवन करने वालों को चेतावनी देने के साथ-साथ विद्यालय का वातावरण सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने में सहयोग करेगी.

बैठक में अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के हित, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय की गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष सोमाय मुर्मू, हरीपद महतो, सुब्रत प्रधान, गोपाल घोष, पंकज अग्रवाल, सोनाली दत्ता, महादेव मुर्मू, संजीब मांझी सहित कई अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- रिम्स अतिक्रमण से जुड़े मामले में निशा कुमारी भगत को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत

 

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.