हादसा

हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव में पिकअप-टेम्पू की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

मृतक सहित सभी घायल हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु लपेया गांव के निवासी बताये जा रहे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव में पिकअप-टेम्पू की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के पास जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह पिकअप वाहन और टेम्पू के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टेम्पू पर सवार पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 60 वर्षीय बिहारी पासवान को मृत घोषित कर दिया. मृतक सहित सभी घायल हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु लपेया गांव के निवासी बताये जा रहे हैं.

घायलों में कलावती देवी (45 वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं नन्हकी देवी (40 वर्ष), अंजलि कुमारी (3 वर्ष) और परमशीला देवी (24 वर्ष) का अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में इलाज किया गया. घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शादी, फिर प्रताड़ना, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी