एक दिवसीय प्रशिक्षण

अनाथ बच्चों के सर्वे को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

क्षेत्रीय निदेशक एवं सहायक निदेशक हुए शामिल

By : Ark Sahuliyar
अनाथ बच्चों के सर्वे को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को अनाथ बच्चों के सर्वे को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का आयोजन सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, रांची के द्वारा किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में अनाथ बच्चों की पहचान,उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक संरक्षण से जोड़ने के लिए पायलट सर्वे कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करना था. 

प्रशिक्षण के दौरान संस्था की क्षेत्रीय निदेशक संघमित्रा बारीक एवं सहायक निदेशक विनोद कुमार ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनाथ बच्चों के पायलट सर्वे की प्रक्रिया,उद्देश्य एवं सर्वे के दौरान जुटाई जाने वाली आवश्यक जानकारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सेविकाओं से अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करने तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी को सही एवं तथ्यात्मक रूप से दर्ज करने पर विशेष जोर दिया. प्रशिक्षकों ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और परिवारों के बीच सीधे संपर्क में रहती हैं. ऐसे में अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की पहचान करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. 

सर्वे के माध्यम से ऐसे बच्चों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर उनके संरक्षण,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सकेगीच. प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं की ओर से सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सवाल भी पूछे गए,जिनका प्रशिक्षकों ने आवश्यक जानकारी देकर समाधान किया. साथ ही सर्वे कार्य को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान अनाथ बच्चों तक सरकारी सहायता एवं संरक्षण योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सर्वे कार्य को सफल बनाने पर जोर दिया गया. मौके पर सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा,उर्मिला जायसवाल,सुमन देवी सहित सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.
 

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित