राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन राजनगर पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

By : News11 Bharat
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन राजनगर पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के छठे दिन आज राजनगर पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया. अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा.

अभियान के दौरान राजनगर पंचायत अंतर्गत आम नागरिकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, ट्रिपल राइड से परहेज, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने तथा ट्रिपल राइड न करने हेतु प्रेरित किया गया. इस अवसर पर रवीन्द्र महतो, ग्राम प्रधान, राजनगर पंचायत के साथ उपस्थित जनसमुदाय को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई.

कार्यक्रम के दौरान रवीन्द्र महतो, ग्राम प्रधान, राजनगर पंचायत, ईश्वर चंद्र महतो, कुर्मा पंचायत, राजनगर एवं मोतीलाल मंडल, गोविंदपुर पंचायत, राजनगर को सड़क सुरक्षा दूत के रूप में चयनित किया गया, ताकि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें.

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ मोटरयान निरीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कांड्रा क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध औचक जांच अभियान, दो ओवरलोडेड वाहन जब्त

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य