रमजान के मौके पर न्युंमगरदाहा में दावते इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, कोयलांचल के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोग शामिल

By : News11 Bharat
रमजान के मौके पर न्युंमगरदाहा में दावते इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, कोयलांचल के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोग शामिल

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के न्युमंगरदाहा मस्जिद मे रमजान के मौके पर हाजी सलीम साहब के द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.रमजान महीने के अलविदा जुमा पर प्रत्येक वर्ष न्युमंगरदाहा गांव मे हाजी सलीम साहब के द्वारा दावते इफ्तार का आयोजन किया जाता है.इस कार्यक्रम मे कोयलांचल क्षेत्र के बचरा,राय,डकरा, खलारी, बहेरा, कल्याणपूर, टंडवा, कामता सहित अन्य जगहो के रोजेदार शामिल हुए और एक साथ इफ्तार किया.

इफ्तार से पूर्व आपसी भाईचारगी और देश व राज्य की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई,जिसके बाद मगरिब की अजान के साथ सभी लोगो ने एक साथ इफ्तार किया.आयोजक श्रमिक प्रतिनिधि इस्लाम अंसारी ने बताया कि प्रत्येक साल रमजान महीने के मौके पर और अलविदा जुमा के दिन हाजी सलीम साहब के द्वारा दावते इफतार का आयोजन कराया जाता है. कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से काफी संख्या में रोजेदार उत्साह के साथ दावते इफतार पार्टी मे शामिल हुए.उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द और भाईचारगी बढ़ता है.

इस मौके पर आम्रपाली पीओ मोहम्मद अकरम,इमामउल हक,असलम आजाद,पूर्व जिप सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी,इकबाल हुसैन, अब्दुल कुदूस अंसारी, कासिम उर्फ मुन्ना,हाजी सलीम,रौशन अंसारी, आशिक अली,जुलफिकार अली,इरफान शेख,अब्दुल अंसारी,समसूल होदा, इदरीश अंसारी,सकील अंसारी,क्यूम अंसारी,सलीम जावेद,अरशद अंसारी, साबिर अंसारी,तनवीर आलम,शोऐब आलम,राजा खान,जेया आलम, जसमुदीन अंसारी,बदरुदीन अंसारी,नासिर अंसारी, मोहम्मद नेजाम,सफीक अंसारी,नईम अंसारी,राजु खान,सैयद अरमान,रिंकु खान,कूदूस खान,अमजद अली,मुजाहिद इमाम,कलन आजाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में इस्लाम अंसारी, मोहम्मद ताज,हैदर अली, हदीश अली,डॉ. तनवीर, जावेद इस्लाम, रिंकू आलम,इश्तियाक अंसारी, आफताब आलम सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: चंदवा में सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील*

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित