गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर में संचालित विभिन्न कोचि...

कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण

गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण

निर्धारित नियमों व तय मानकों के अनुपालन के साथ शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली

गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण

श्रीकांत/न्यूज11  भारत 

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह धीरेंद्र कुमार द्वारा शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसडीएम के द्वारा कोचिंग संस्थानों के संचालन में निर्धारित नियमों एवं तय मानकों के अनुपालन के साथ-साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी की गई .इस दौरान करीब दस  विभिन्न कोचिंग संस्थानों का एसडीएम ने निरक्षण किया .वही  कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संबंधित अभिलेख, कक्षाओं की व्यवस्था, अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मानकों की जांच भी की गई.

संबंधित संस्थान संचालकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कोचिंग संस्थान संचालकों को निर्देशित किया कि संस्थानों का संचालन झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2025 एवं इसके तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए. विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में अनुशासित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है. विद्यार्थियों के हित से जुड़े मानकों की अनदेखी अथवा निर्धारित नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: चंदवा के चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक का ग्राम सभा ने किया विरोध, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प