आहार दिवस के शुभ अवसर पर वरीय पदाधिकारी ने जगन्नाथपुर प्रखंड के पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

By : News11 Bharat
आहार दिवस के शुभ अवसर पर वरीय पदाधिकारी ने जगन्नाथपुर प्रखंड के पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

न्यूज11  भारत

जगन्नाथपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर बुधवार को आहार दिवस के अलोक में वरीय पदाधिकारी के रुप में पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार व जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार के द्बारा  जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानन्दा पीडीएस दुकान व मोगरा पंचायत के कंसलापोस पीडीएस दुकान तरुण सिंकु के पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वरीय पदाधिकारी के द्वारा गोदाम का रखरखाव का निरीक्षण किया गया. चावल गेहूं का जाँच किया गया.

सभी लाभूको को शत प्रतिशत राशन का वितरण.अनाज का सही रुक रखाव,स्टोक पंजी वितरण पंजी एंव विभिन्न प्रकार के सरकार द्बारा दिये गय फ्लेस व राशन वितरण करने का निदेश दिया गया.इन पदाधिकारी के द्बारा उपास्थित लाभूको से बातचीत भी की गयी.साथ ही अनाज का गुणवता का निरीक्षण किया गया.राशन डिलर क निर्देश दिया गया कि सभी लाभूको को सही मात्रा में राशन का वितरण करे,एंव लाभूको को सह समय राशन वितरण करे. साथ ही राशन डीलर को दिवारो में पेंटरो के द्वारा लाभूको का नाम लिखने का निर्देश दिया गया.साथ ही उन्होंने लाभुकों के बीच वितरित किए जा रहे राशन, ग्रीन राशन कार्ड, आदि की जानकारी ली.

पीडीएस दुकानों में सूचना पट, वितरण पंजी, पंजी संधारण, ई पाश मशीन, अप्रैल महीने में वितरण किया गया राशन, राशन उठाव आदि की जानकारी ली. पीडीएस दुकानों में अंत्योदय व पीएच के लाभुकों की संख्या आदि की जानकारी भी ली. कहा कि योग्य लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी है. उपायुक्त चाईबासा का सख्त निदेशक की सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. कोताही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लाभुकों से कहा कि आप सभी चावल व गेहु प्राप्त करने के बाद ही पाश मशीन पर अंगूठा लगाएं.इस क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पीडीएस दुकानदार, स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: सावधान! हैकर फ्रॉड करने के लिए अपना रहे हैं ऐसे भी तरीके! राजधानी रांची में एक सप्ताह में एक दर्जन के ज्यादा दर्ज हुए केस

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित