नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर फिर उठी उनके मौत पर पड़े पर्दे को उठाने की मांग

By : News11 Bharat
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर फिर उठी उनके मौत पर पड़े पर्दे को उठाने की मांग

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर आज एक बार फिर उनकी मौत पर पड़े रहस्य को उठाने की मांग उठी. कोयलांचल में आज पूरे श्रद्धा के साथ उन्हें याद किया गया और जगह जगह स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. 

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने आज नेताजी की याद में मोटर साइकिल रैली निकाली. रैली में शामिल लोग नेताजी के सम्मान में नारे लगाये. तेलीपाड़ा दुर्गा मंदिर से निकली रैली नया बाजार, जे सी मल्लिक रोड, कोयला नगर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रैली में पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. 

नेताजी को याद करते हुए बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने कहा कि नेताजी बगैर किसी समझौते के पूर्ण स्वराज चाहते थे. परंतु साजिश के तहत रहस्यमाय तरीके से 18 दिसंबर को प्लेन क्रैश में मौत होने की खबर फैला दी गई, जबकि दस्तावेजों के अनुसार उस प्लेन में नेताजी नहीं थे. उन्होंने उस दस्तावेज को सार्वजनिक करने और नेताजी जयंती 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की. 

वहीं पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल और डीएसपी ट्रैफिक ने कहाकि नेताजी देश के सच्चे नायक थे. युवाओं को उनके आदर्श पर चलना चाहिए और कुरीतियों से मुक्ति की दिशा में काम करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नाथपुर, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता बरतने की कही जा रही बात

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा