विवाद

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता बरतने की कही जा रही बात

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: चंदवा प्रखंड के चकला क्षेत्र में रश्मि मैटेलिक कंपनी द्वारा कराए जा रहे ड्रोन सर्वे को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी की सर्वे प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामसभा और प्रभावित रैयतों को विश्वास में लिए बिना क्षेत्र में ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है, जो ग्रामीणों के अधिकारों और जमीन से जुड़े हितों को लेकर गंभीर विषय है.

मनोज तुरी ने कहा कि जब तक ग्रामसभा की सहमति नहीं ली जाती और रैयतों की जमीन एवं अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक कंपनी को क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधि आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता जरूरी है. कंपनी को स्पष्ट करना चाहिए कि ड्रोन सर्वे किस उद्देश्य से कराया जा रहा है, किन क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है और सर्वे के बाद की प्रक्रिया क्या होगी.

आजसू नेता ने कहा कि भूमि से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में प्रभावित रैयतों की आपत्तियों और दावों को सुना जाना चाहिए. ग्रामसभा और ग्रामीणों को जानकारी दिए बिना किसी भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना स्वीकार नहीं किया जाएगा.

मनोज तुरी ने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में बिना जानकारी और ग्रामसभा की सहमति के छिपे तौर पर ड्रोन सर्वे या अन्य गतिविधि दोबारा की गई, तो स्थानीय स्तर पर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि रैयतों और ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया