भरनो में बांस गैबियन एवं पौधारोपण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डीएफओ ने...

पौधारोपण कार्य

भरनो में बांस गैबियन एवं पौधारोपण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डीएफओ ने स्वयं पौधे लगाकर किया शुभारंभ

गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर,आईएफएस आदर्श शरण एवं रेंजर गायत्री देवी ने गुमला वन प्रमंडल अंतर्गत भरनो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया.

भरनो में बांस गैबियन एवं पौधारोपण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण डीएफओ ने स्वयं पौधे लगाकर किया शुभारंभ

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
भरनो/डेस्क:
गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर,आईएफएस आदर्श शरण एवं रेंजर गायत्री देवी ने गुमला वन प्रमंडल अंतर्गत भरनो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे बांस गैबियन निर्माण एवं पौधारोपण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने हाथों से पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया. अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कराया जा रहा है. पौधों को सुरक्षित रखना और उनका नियमित रखरखाव करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाले समय में यह अभियान क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित हो सके. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद वनकर्मियों को पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा, घेराबंदी तथा समय-समय पर निगरानी करने का निर्देश दिया. 

साथ ही पौधारोपण स्थल पर लगाए गए पौधों को पशुओं से बचाने और उनकी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग के किनारे चल रहे ब्लॉक प्लांटेशन कार्य का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सड़क किनारे लगाए जा रहे पौधों की स्थिति देखी तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग के किनारे हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बांस गैबियन कार्यों की भी जानकारी ली. बांस गैबियन के माध्यम से मिट्टी कटाव रोकने,जल संरक्षण करने और भूमि को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा, वनरक्षी अकील अहमद,बंधनू उरांव,अक्षयवर सिंह सहित वन विभाग के कई कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे. 
 

संबंधित सामग्री

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

झारखंड

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ पोस्ट भोजूडीह एवं सीआईबी आद्रा की संयुक्त टीम ने गुरुवार (9 जुलाई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे का चोरी का सामान लदे एक टाटा इंट्रा पिकअप वाहन को जब्त किया

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

झारखंड

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो : प्रतुल शाह देव

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

झारखंड

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत ग्राम बैलगड़ा और जमीरा पंचायत के तुपी गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला.

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

झारखंड

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में सामने आए कथित घूसकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि को गिरफ्तार कर लिया है.

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

झारखंड

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

भरनो के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘उन्नति का पहिया’ के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.