ODM इंटर स्कूल क्रिकेट सेमीफाइनल: बाघवार एकेडमी चान्हो फाइनल में, टेंडर हार्ट को 29 रन से हराया

By : Vaibhaw Vikram
ODM इंटर स्कूल क्रिकेट सेमीफाइनल: बाघवार एकेडमी चान्हो फाइनल में, टेंडर हार्ट को 29 रन से हराया

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
ODM सफायर ग्लोबल स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में बाघवार एकेडमी चान्हो ने टेंडर हार्ट स्कूल रांची को 29 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बाघवार एकेडमी ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 103 रन बनाए. अरविंद महली ने 20 गेंदों में 24 रन की जुझारू पारी खेली. मोहम्मद फुरकान 18 रन बनाकर नाबाद रहे. टेंडर हार्ट के यश सिंह ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके. 104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेंडर हार्ट की टीम 12.2 ओवर में 74 रन पर सिमट गई. विकेटकीपर आयुष कुमार भारती ने सर्वाधिक 22 रन बनाए. बाघवार के अरविंद महली ने 2 विकेट लेकर 2 रन आउट भी किए. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

संक्षिप्त स्कोर

  • बाघवार एकेडमी चान्हो: 103/8, 15.0 ओवर – अरविंद महली 24, यश सिंह 3/22  
  • टेंडर हार्ट स्कूल रांची: 74/10, 12.2 ओवर – आयुष भारती 22, अरविंद महली 2/12  
  • नतीजा: बाघवार एकेडमी 29 रन से जीती.

जीत के बाद बाघवार एकेडमी चान्हो के प्रधानाचार्य अरुण बाघवार ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की और कहा, 'बच्चों ने टीम भावना से खेलकर स्कूल का नाम रोशन किया है.' विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार ने आयोजन समिति, ODM सफायर ग्लोबल स्कूल प्रबंधन और सभी सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "ऐसे टूर्नामेंट छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं. हम फाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं." अब बाघवार एकेडमी का फाइनल मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

यह भी पढ़ें: रायपुर में किया जाएगा राष्ट्रीय वुडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन, ओरमांझी के CPS स्कूलके के 9 छात्र चयनित

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.