शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर 14 वर्षीय छात्रा का अश्लील फोटो फेसबुक व इंस्टाग्राम में वायरल

शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर 14 वर्षीय छात्रा का अश्लील फोटो फेसबुक व इंस्टाग्राम में वायरल

शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर 14 वर्षीय छात्रा का अश्लील फोटो फेसबुक व इंस्टाग्राम में वायरल 

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
सदर थाना क्षेत्र के एक 14 वर्षीय किशोरी का एआइ के माध्यम से अश्लील फोटो तैयार कर फेसबुक व इंस्टाग्राम में वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर किशोरी के माता-पिता गुमला थाना पहुंच कर आरोपित गुमला प्रखंड के सोसो निवासी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार किशोरी की पहचान सोसो के एक युवक से हुई थी. इसी क्रम में आरोपित ने नाबालिग को बहला फुसला कर उसका फेसबुक व इंस्टाग्राम का आईडी व पासर्वड ले लिया. उसके बाद उक्त आइडी को आरोपित ने हैक कर लिया और उसमें नाबालिग का फोटो एआइ के माध्यम से एडिट कर अश्लील फोटो तैयार कर लिया. इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा. किशोरी को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा. किशोरी जब उसका काल उठाना बंद कर दी तब उसे मैसेज भेजकर धमकाने लगा. समाज में उसे बदनाम करने की धमकी दिए जाने के बाद किशोरी डिप्रेशन में आ गई. आखिरकार आरोपित द्वारा इंटरनेट मीडिया में फोटो वायरल किए जाने के बाद किशोरी ने हिम्मत कर अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. इंटरनेट मीडिया से स्क्रीन शाट लेकर अपने परिजनों को दिखाया. इसके बाद परिजन हरकत में आए और लिखित रुप से सदर थाना में इसकी शिकायत की. आवेदन मिलने के उपरांत पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

यह भी पढ़े: शारदीय नवरात्र में नौ दिनों में माता के नौ अलग अलग प्रसाद, हर दिन प्रसाद का है अलग महत्व

संबंधित सामग्री

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी