रांची में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, समाहरणालय में किए गए विशेष इंतजाम

रांची में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, समाहरणालय में किए गए विशेष इंतजाम

रांची में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू समाहरणालय में किए गए विशेष इंतजाम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची में नामांकन की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष बनाए गए हैं. समाहरणालय के ब्लॉक-A में नाम निर्देशन पत्रों की खरीद और दाखिल करने की व्यवस्था की गई है, जहां उम्मीदवार लगातार पहुंच रहे हैं. 

वार्ड पार्षद पद के लिए ब्लॉक-A में कुल 09 अलग-अलग कमरे बनाए गए है ताकि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके. नामांकन की अवधि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक निर्धारित की गई है. इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे और जमा किए जा सकेंगे. वहीं महापौर पद के उम्मीदवारों के लिए समाहरणालय के ब्लॉक-B में अलग व्यवस्था की गई है. महापौर पद का नामांकन ब्लॉक-B के कमरा संख्या 411 में किया जाएगा.


रांची नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवार समाहरणालय परिसर पहुंचकर अपने-अपने पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर रहे है. प्रशासन की ओर से नामांकन को सुव्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग ब्लॉक और कमरों में व्यवस्था की गई है. महापौर पद के उम्मीदवारों के लिए समाहरणालय के ब्लॉक-बी में कमरा संख्या 411 निर्धारित किया गया है, जहां मेयर पद के लिए नामांकन किया जा रहा है.

वहीं वार्ड पार्षद पद के नामांकन के लिए समाहरणालय के ब्लॉक-ए में अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई है.
वार्ड 1 से 6 तक के उम्मीदवार ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 115 में,
वार्ड 7 से 12 तक के उम्मीदवार ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 105 में,
वार्ड 13 से 18 तक के उम्मीदवार ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 107 में,
वार्ड 19 से 24 तक के उम्मीदवार ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 108 में नामांकन कर रहे है.
इसी तरह वार्ड 25 से 30 तक के लिए ब्लॉक-ए कमरा संख्या 112,
वार्ड 31 से 36 तक के लिए ब्लॉक-ए कमरा संख्या 205,
वार्ड 37 से 41 तक के लिए ब्लॉक-ए कमरा संख्या 206,
वार्ड 42 से 47 तक के लिए ब्लॉक-ए कमरा संख्या 309,
और वार्ड 48 से 53 तक के लिए ब्लॉक-ए कमरा संख्या 310 निर्धारित किया गया है.


झारखंड में नगर निकाय चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आज से शुरू हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने बुधवार को चुनाव से संबंधित सूचना प्रकाशित कर दी हैं. इसके साथ ही प्रदेश के शहरी इलाकों में चुनावी हलचल तेज हो गई हैं. 29 जनवरी यानी आज से राज्य के 9 नगर निगम समेत कुल 48 नगर निकायों में उम्मीदवारों के नामांकन लिए जाएंगे. नामांकन की यह प्रक्रिया 4 फरवरी तक चलेगी. 

बता दें कि, नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख 23 फरवरी तय की गई हैं. मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर काम तेज कर दिया गया हैं. वहीं 23 फरवरी को ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटरमीडिएट की भाषा (हिंदी) विषय की परीक्षा भी पहले से निर्धारित हैं. चुनाव और परीक्षा की तारीख एक ही दिन होने के कारण छात्रों और शिक्षकों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जैक को पूरे मामले की समीक्षा करने का निर्देश दिया हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में ठंड ने फिर दिखाए तेवर, बारिश के साथ 4 डिग्री तक लुढ़का पारा
 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त