कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश कुमार ठाकुर को जमानत नहीं

By : News11 Bharat
कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश कुमार ठाकुर को जमानत नहीं

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश कुमार ठाकुर को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्यायायुक्त संजीव झा की कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दिया है. बता दें कि आरोपी अविनाश 18 मार्च से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. 7 मार्च को विपिन मिश्रा पर फायरिंग की हुई वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया था. यह वारदात बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास हुई थी. मामले को लेकर बरियातू थाना में कांड संख्या 63/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अविनाश ठाकुर पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन मिश्रा और उसके चालक पर अवैध हथियार से फायरिंग की जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं. जांच के दौरान हथियार और कारतूस आरोपी के पास से बरामद किये जा चुके हैं. उधर, बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि अविनाश निर्दोष हैं और उसका नाम एफआईआर में नहीं है. और वारदात का कोई ठोस सबूत भी उसके खिलाफ नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: एनडीए का विजय रथ वैशाली में भी घुसा, तेजस्वी ने किला पूरी तरह ढहने से बचाया

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.