तेज आंधी-पानी से मनोहरपुर में भारी नुकसान, महिला घायल, कई स्थानों पर पेड़ गिरे

तेज आंधी-पानी से मनोहरपुर में भारी नुकसान, महिला घायल, कई स्थानों पर पेड़ गिरे

तेज आंधी-पानी से मनोहरपुर में भारी नुकसान महिला घायल कई स्थानों पर पेड़ गिरे

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने शहरी क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया. इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ तथा संपत्तियों को क्षति पहुंची. जानकारी के अनुसार, तुरीटोला निवासी 60 वर्षीय रोमीला देवा बाजार से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान सेट बगान के समीप तेज आंधी के कारण एक पेड़ की बड़ी डाल उनके सिर पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

वहीं बिरसा मिनी चौक के समीप एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित जलमीनार का सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा मुनीआश्रण स्थित शिव मंदिर के पास एक बड़ा आम का पेड़ सड़क पर गिर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तुरीटोला निवासी अशोक सिंह के घर पर भी एक बड़ा सागवान का पेड़ गिर गया. इस घटना में उनके घर का एलबेस्टस, बिजली पोल, विद्युत तार तथा बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों से भी छोटे-बड़े पेड़ गिरने की सूचना मिली है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेड़ों को हटाने तथा प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: प्रजापति जनकल्याण समिति का गठन, दीपक राज बनाए गए संरक्षक,  समाज की एकजुटता और उत्थान का सामूहिक संकल्प

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

झारखंड

डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

योग्य चिकित्सक रिम्स आए पर दखलंदाजी के कारण उन्हें रिम्स छोड़ना पड़ा

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.