पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला...

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

पोखरी कलां में एसआईआर जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर आयोजित ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट सत्यापन का लाभ

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत पोखरी कलां के बरामदा चौक पर सोमवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जागरूकता एवं सहायता केंद्र शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य अनमैप मतदाताओं को जागरूक करना तथा स्थानीय प्रमाण पत्र निर्गत कराने की प्रक्रिया को सरल बनाना था.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान मुखिया नीतू देवी, पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा राजस्व उप निरीक्षक अभिषेक कुमार द्वारा आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट सत्यापन किया गया. इससे ग्रामीणों को अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा और उन्हें तत्काल लाभ मिला.शिविर में मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तथा स्थानीय प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई.

मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने की अपील की.कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अस्मिना बीबी, ग्राम प्रधान मंसूर आलम, समाजसेवी ऐनुल होदा सहित पंचायत के सभी बीएलओ उपस्थित रहे. शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर इसकी सराहना की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह के नावाडीह में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

संबंधित सामग्री

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

झारखंड

सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

झारखंड

गोईलकेरा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 110 लीटर से अधिक शराब बरामद

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

झारखंड

नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

बरवाडीह के नावाडीह में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

झारखंड

बरवाडीह के नावाडीह में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

बरही पुलिस को मिली सफलता: CEIR पोर्टल से 3 चोरी मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

झारखंड

बरही पुलिस को मिली सफलता: CEIR पोर्टल से 3 चोरी मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए