पलामू के किसानों के लिए राहत की खबर आई, मलय जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹273.90 लाख स्वीकृत

मलय जलाशय योजना

पलामू के किसानों के लिए राहत की खबर आई, मलय जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹273.90 लाख स्वीकृत

सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से मलय जलाशय योजना के मुख्य नहर और क्रॉस ड्रेनेज मरम्मत कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिली

पलामू के किसानों के लिए राहत की खबर आई मलय जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹27390 लाख स्वीकृत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू संसदीय क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से मलय जलाशय योजना के मुख्य नहर और क्रॉस ड्रेनेज मरम्मत कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है,

 झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा इसके लिए 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है. जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

स्वीकृत योजना के तहत मुख्य नहर के चेन संख्या 21.00 पर आर.सी.सी. चैनल एवं गार्डवाल की मरम्मत, चेन संख्या 21.00 पर सी.डी., 18.00 पर एक्वाडक्ट, 19.00 पर एस्केप एवं एस.एल.आर. ब्रिज तथा चेन संख्या 216, 326, 683 एवं 720 पर एस.एल.आर. ब्रिज का पुनर्निर्माण कराया जाएगा.

सतबरवा एवं लेस्लीगंज प्रखंड के किसानों के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है. लंबे समय से नहर और संबंधित संरचनाओं के जर्जर होने के कारण सिंचाई का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा था. मरम्मत कार्य पूरा होने से नहर तंत्र मजबूत होगा और सतबरवा तथा लेस्लीगंज क्षेत्र के कृषि रकबे को निर्बाध जल आपूर्ति मिल सकेगी.

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू में पुरानी सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्धार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इस कार्य से क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में सुधार होगा और स्थानीय किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांधीनगर निवासी बाबूलाल दास पिछले 15 दिनों से हैं लापता

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा