Jharkhand Weather: मौसम में आया नया ट्विस्ट, अचानक ठंड फिर गर्मी की वापसी.. IMD ने जारी किया अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: मौसम में आया नया ट्विस्ट, अचानक ठंड फिर गर्मी की वापसी.. IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने पिछले 24 घंटे में एक नया मोड़ लिया हैं. रांची, जमशेदपुर और बोकारो जैसे प्रमुख शहरों में अचानक तापमान गिरकर रातें ठंडी हो गई हैं. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरा, जबकि जमशेदपुर और बोकारो में यह गिरावट 3 डिग्री तक दर्ज की गई.

गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन अचानक से मौसम ने यू-टर्न ले लिया. लोग रात में हल्की ठंड महसूस करने लगे हैं. कई लोग स्वेटर पहनने में परेशानी महसूस कर रहे है तो कुछ रजाई तक टटोलने लगे. लोहरदगा जिले में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 4 डिग्री कम हैं.

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा हैं. असम और आसपास के राज्यों में इसका असर अधिक देखा जा रहा हैं. यहां से उठती हवा रात में कंकनी बढ़ा रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई हैं.

आज भी कुछ जिलों में गर्मी का अनुमान
आज देवघर, धनबाद, पाकुड़, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री तक रहेगा. दिन के समय अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि दोपहर का तापमान 36 डिग्री तक जा सकता हैं. ऐसे में इस बार की होली गर्मी वाली रहने की संभावना हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: जानें किसने कहां मारी बाजी? पढ़े पूरी डिटेल्स
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य