ई रिक्शा के लिए नई मुसीबत! चाईनीज ऐप से किए जा रहे हैं हैक! न्यूज11 भारत की टीम ने किया रिएलिटी चेक

चाईनीज ऐप का कहर!

ई रिक्शा के लिए नई मुसीबत! चाईनीज ऐप से किए जा रहे हैं हैक! न्यूज11 भारत की टीम ने किया रिएलिटी चेक

टेक एक्सपर्ट्स की मांग तुंरत लगे ऐप पर रोक, सरकार और सरकारी एजेंसियां भी इस ओर दें ध्यान

ई रिक्शा के लिए नई मुसीबत चाईनीज ऐप से किए जा रहे हैं हैक न्यूज11 भारत की टीम ने किया रिएलिटी चेक

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. एक चाइनीज मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) तक पहुंच बनाकर वाहन बंद किए जा रहे हैं.

राजधानी रांची में एक दिन में 100 से अधिक ई रिक्शा को इस चाइनीज ऐप के जरिए निशाना बनाया गया है. बीच सड़क पर ई-रिक्शा चलते-चलते बीच सड़क में खड़ी हो जा रही है. इससे ई-रिक्शा चालकों को दिक्कत हो रही है. साथ में पैसेंजर भी परेशान हो रहे हैं. पिछले 4 दिनों में राजधानी रांची में कई मामले में देखने को मिले हैं. 

दर्जनों ई-रिक्शा चालकों के साथ ऐसा हो चुका है. कोई-कोई ई-रिक्शा तो एक ही दिन में दो से तीन बार तक बंद हो जा रहा है. अचानक इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने के कारण ई-रिक्शा चालकों की चिंता बढ़ गयी है. न्यूज 11 भारत की टीम ने इस सच्चाई को अपनी आंखों के सामने देखा और सच्चाई को अपने कैमरे में भी कैद किया.

क्या है सच्चाई?

विशेषज्ञ बता रहे हैं कि असल में BAT-BMS ऐप (Battery Management System) को कंट्रोल और मॉनिटर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ई-रिक्शा में जो लिथियम-आयन बैटरी लगती हैं, उनमें एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS होता है. इसी सिस्टम को चाइनीज ऐप से हैक कर ई रिक्शों को बंद किया जा रहा है. ऐसा बिना यूजरनेम और पासवर्ड वाले BMS सिस्टम की वजह से हो रहा है. टेक एक्सपर्ट्स की मांग है कि इस ऐप पर  तुंरत रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इस ऐप का गलत ही नहीं, खतरनाक इस्तेमाल हो सकता है. सरकार और सरकारी एजेंसियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ऐसा होना वाकई खतरनाक है.

यह भी पढ़ें: हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में बीपेजी के आहूत जमशेदपुर बंद का दिखा व्यापक असर*
https://www.news11bharat.com/jharkhand/the-jamshedpur-bandh-called-by-the-bjp-in-protest-against-the-brutal-murder-of-h/221427

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.