बचरा के नीरज कुमार बने भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर, क्षेत्र और जिले का बढ़ाया मान

वायु सेना में वारंट ऑफिसर

बचरा के नीरज कुमार बने भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर, क्षेत्र और जिले का बढ़ाया मान

कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल की बड़ी सफलता,युवा कांग्रेस नेता रवि भारद्वाज समेत क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

बचरा के नीरज कुमार बने भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर क्षेत्र और जिले का बढ़ाया मान

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
खलारी/डेस्क:
सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा निवासी नीरज कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर का प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे पिपरवार क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं. नीरज कुमार की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो देश की सेवा करने का सपना देखते हैं. उन्होंने अपने अथक परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कठिन मेहनत के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. 

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके छोटे भाई रवि भारद्वाज, जो भारतीय युवा कांग्रेस के चतरा जिला महासचिव हैं, ने बड़े भाई को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार की सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.  उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने विश्वास जताया कि नीरज आगे भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से देश, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे. नीरज कुमार के पिता एके मिश्रा, जो सीसीएल में पूर्व फोरमैन इंचार्ज रह चुके हैं,अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर अत्यंत गौरवान्वित हैं. परिवार ने इस सफलता का श्रेय नीरज की मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया है. नीरज कुमार की इस उपलब्धि पर पिपरवार तथा आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है.  सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और इससे युवा पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिलेगी. 

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.