करमा पर्व

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  हुसैनाबाद प्रखंड के बनियाडीह बराही पंचायत के कामत उरांव टोला स्थित अखड़ा में बुधवार को प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव शामिल हुए. उन्होंने पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर बजाकर कार्यक्रम में सहभागिता की. मांदर की थाप और नागपुरी गीतों पर स्थानीय युवक-युवतियों ने देर शाम तक नृत्य किया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई.

कमिटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इसके बाद अखड़ा परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया. इस मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करमा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा पर्व है. उन्होंने लोगों से परंपरा को बनाए रखने के साथ पेड़-पौधों और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने आयोजन समिति को मांदर और नगाड़ा समेत पारंपरिक वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने की घोषणा की. साथ ही स्थानीय लोगों की मांग पर धूमकुड़िया भवन बनवाने का आश्वासन दिया. मुखिया सुदामा यादव, पूर्व मुखिया रामलखन यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुधेश्वर राम सहित अन्य अतिथियों ने भी लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिशंकर पासवान ने किया. मौके पर सरना समिति कामत उरांव टोला के अध्यक्ष लालबहादुर उरांव, सचिव मदन उरांव, उपाध्यक्ष रमेश उरांव, सुखाड़ी उरांव, ललन उरांव, शिवनारायण उरांव, मोहन उरांव, अजीत सिंह, गरीबन पासवान, सरस्वती देवी, मनीषा उरांव, लक्ष्मी देवी, निक्की टोप्पो, प्रेमलता कुजूर, ललिता देवी, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

संबंधित सामग्री

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला से JMM विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया.

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL मामले में उनकी भूमिका और मामले से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर चल रही पूछताछ