रायपुर में किया जाएगा राष्ट्रीय वुडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन, ओरमांझी के CPS स्कूलके के 9 छात्र चयनित

By : Vaibhaw Vikram
रायपुर में किया जाएगा राष्ट्रीय वुडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन, ओरमांझी के CPS स्कूलके के 9 छात्र चयनित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
14 मई से 17 मई 2026 तक छत्तीसगढ़  के रायपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल गेम्स अंडर-17 हेतु बालक वर्ग में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्र अंकित कुमार, मंजीत कुमार, कृष्णा महतो तथा प्रिंस कुमार सिंह का चयन किया गया है. जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी की छात्राऐं, अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, सृजल सिंह, आकांक्षा कुमारी तथा रिया कुमारी झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.

विदित हो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्र-छात्राओं ने दोनों संवर्गो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था. कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा; प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षकों ने सफलता की शुभकामना देते हुए आज सभी खिलाड़ियों को रायपुर के लिए विदा किया. खिलाड़ियों के साथ कोच संतोष कुमार तथा शिक्षिका प्रतीक्षा पांडेय भी रायपुर के राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पहाड़गेरुआ में दीवार हादसे के पीड़ित परिवार से मिले धोबी महासंघ के पदाधिकारी, प्रदान किए आर्थिक सहयोग
 
संबंधित सामग्री

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.