गांडेय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने लगाई एकजुटता की दौड़

By : News11 Bharat
गांडेय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने लगाई एकजुटता की दौड़

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांडेय अंचल के सभी थाना क्षेत्रों में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गांडेय थाना परिसर से दास डीह स्थित शिव मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई.इस दौड़ में गांडेय अंचल के पुलिस निरीक्षक कमाल खान, प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, श्याम पाठक, जितेंद्र मंडल, कन्हैया साव सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी शामिल हुए.इधर अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सैनी के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पुलिसकर्मी शामिल होकर अहिल्यापुर थाना से पर्वतपुर मोड़ तक लगभग तीन किलोमीटर दौड़े.वहीं दूसरी ओर गंजकुड़ा पंचायत के सरोन गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरोन में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती का आयोजन हुआ. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संदीप कुमार मंडल ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन और देश की एकता में उनके योगदान के बारे में बताया. मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार गोस्वामी, मोहन साव, सुखदेव सिंह, अध्यक्ष सुभाष पंडित सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डुमरी में जेवर दुकान में हुई लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ लेकर भागे चोर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य