न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया . इस वर्ष खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की थीम पर स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत सुबह की विशेष प्रार्थना सभा एवं मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुई. इस दौरान स्कूल के शारीरिक शिक्षक छात्रों को मेजर ध्यानचंद के प्रेरक जीवन, खेल भावना और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया. इसके बाद सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने देश की प्रगति और अपने फिटनेश के लिए खेल को बढ़ावा मिले इसके लिए शपथ लिए.
इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेल कूद का भी आयोजन किया गया जिसमें वॉली बाल, खो-खो, कबड्डी, शॉर्टपुट, पुशअप, प्लैंक, स्किपिंग, रस्सी कूद इत्यादि. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल कैरियर और देश के लिए जीते गए तीन ओलिंपिक स्वर्ण पदकों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टिम भावना भी सिखाते है. विद्यालय के निर्देशक डॉ राकेश कुमार ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दिए और उन्होंने सरकार के "एक घंटा खेल के मैदान में" अभियान को दोहराते हुए हर छात्र को रोजाना खेलो के लिए समय निकलने की प्रेरणा दी. खेल दिवस के इस मौके पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बंदगांव प्रखंड के कोंकवां में दो दिवसीय छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य समापन, संस्कृति और भाईचारे का दिखा संगम