कोर्ट न्यूज

मेदिनीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मुकदमों के निपटारे के लिए बनीं 11 पीठ

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मुकदमों के निपटारे के लिए बनीं 11 पीठ

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: झालसा के दिशा-निर्देशों पर पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 12 सितंबर शनिवार को सुबह 11 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव गौरव खुराना ने बताया कि मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कुल 11 पीठों का गठन किया गया है.

अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए पीठ गठित

अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए गठित पीठों में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहली पीठ में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास और अधिवक्ता बीना मिश्रा पारिवारिक मामलों का निपटारा करेंगे. दूसरी पीठ में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम राजकुमार मिश्रा और अधिवक्ता अमिताभ चन्द्र सिंह एमएसीटी, क्रिमिनल अपील, रिवीजन, सिविल अपील तथा बिजली विभाग के मामलों को देखेंगे. तीसरी पीठ में सीजेएम मनोरंजन कुमार और अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय वन विभाग, उत्पाद विभाग व सीनियर डिवीजन के सिविल मामलों की सुनवाई करेंगे.

चौथी पीठ में सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर पांडे और अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय आपराधिक मामलों को निपटाएंगे. पांचवीं पीठ में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम और अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा रेलवे कोर्ट के मामलों की सुनवाई करेंगे. छठी पीठ में एसडीजेएम कमल प्रकाश और अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह एनआई एक्ट व जूनियर डिवीजन के मुकदमों को देखेंगे. सातवीं पीठ में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन और सदस्य राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल उपभोक्ता मामलों का निस्तारण करेंगे.

किन मामलों की कौन करेगा सुनवाई

आठवीं पीठ में स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता और अधिवक्ता अजय कुमार पांडे प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई करेंगे. नौवीं पीठ में सदर एसडीएम संजय कुमार पांडेय और अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह एक्जीक्यूटिव, रेवेन्यू व श्रम विभाग से जुड़े मामलों को निपटाएंगे. दसवीं पीठ के तहत हुसैनाबाद अनुमंडल में एसडीएम समीर अल्फ्रेड मुर्मू और अधिवक्ता रामचंद्र सिंह, जबकि छतरपुर अनुमंडल में एसडीएम गणेश महतो और अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा एक्जीक्यूटिव व रेवेन्यू मामलों की सुनवाई करेंगे.

आपात स्थिति के लिए न्यायिक अधिकारी आभाष कुमार, शंभू महतो और अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह को रिजर्व में रखा गया है. आम लोगों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जिसमें अधिवक्ता पुष्कर राज और पीएलवी अनुरेखा देवी को तैनात किया गया है. लोक अदालत की यह पूरी कार्यवाही सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर अदालत के कार्य समय तक निरंतर चलेगी.

यह भी पढ़ें: राजगंज इंटर कॉलेज में Cyber Crime से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताया गया ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.