जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नाथपुर, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा

By : News11 Bharat
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नाथपुर, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा

न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा प्रखंड के नाथपुर गांव में अयोध्या स्थित भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर बजरंगबली समिति नाथपुर के द्वारा भक्ति और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव की महिलाओं और कन्याओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया. श्रद्धालु गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांव के समीप स्थित केरा झरिया नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके पश्चात, सिर पर कलश धारण कर 'जय श्रीराम' के नारों के साथ सभी श्रद्धालु पुनः हनुमान मंदिर पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन भी आयोजित किया गया है. कीर्तन की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है.

यह भी पढ़े: शेरघाटी पुलिस की बड़ी सफलता, दो पिकअप से 455 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित