हुसैनाबाद शहर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू की जांच

हुसैनाबाद शहर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू की जांच

हुसैनाबाद शहर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू की जांच

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत ने राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के दुकानों और प्रतिष्ठानों में होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की जांच शुरू की है. इसी क्रम में रविवार को राजस्व शाखा, टैक्स वसूली एजेंसी और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने जपला नवीनगर रोड स्थित मुनि सिंह चौक सहित कई दुकानों में जांच की. टीम ने दुकानदारों को जल्द से जल्द बकाया कर जमा करने और जिनका ट्रेड लाइसेंस नहीं है. उन्हें 15 दिनों के भीतर लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. नगर पंचायत जल्द ही सभी वार्डों में इसी तरह का अभियान चलाएगी ताकि राजस्व वसूली को गति मिल सके.

नियमों का पालन नहीं करने वालों पर विधिसम्मत होगी कार्रवाई: नगर प्रबंधक
हुसैनाबाद नगर पंचायत की राजस्व जांच अभियान के संबंध में नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा और विधि सहायक विक्रम कुमार ने कहा कि जिन भवनों का होल्डिंग टैक्स लंबे समय से बकाया है या जो लोग व्यवसाय करने के बावजूद कॉमर्शियल होल्डिंग नहीं करा रहे हैं, वे शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कर लें. उन्होंने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस समाप्त हो चुका है, वे निर्धारित समय में उसका नवीनीकरण कराएं. नगर प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. अभियान में राजस्व निरीक्षक शिवशंकर उरांव, जेई अभिजीत दूबे, सुधांशु तिवारी, संजीत कुमार सहित कई कर्मी शामिल रहे.

यह भी पढ़े: तीन दिनों से लापता संजूम अंसारी का कुएं में तैरता मिला शव, जांच में जुटी बेंगाबाद पुलिस
 
संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा