अतिक्रमण पर चला नगर पंचायत प्रशासन का बुलडोजर, नालियों व सड़कों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए

अतिक्रमण मुक्ति अभियान

अतिक्रमण पर चला नगर पंचायत प्रशासन का बुलडोजर, नालियों व सड़कों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए

अभियान के दौरान मुख्य रूप से नालियों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया

अतिक्रमण पर चला नगर पंचायत प्रशासन का बुलडोजर नालियों व सड़कों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए

विकास कुमार /न्यूज11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: हुसैनाबाद शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने और यातायात को बाधारहित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यापालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन क़े नेतृत्व में हुसैनाबाद पुलिस क़े सहयोग से जेपी चौक से अंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मुख्य रूप से नालियों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया. इन कब्जों के कारण नालियों की सफाई प्रभावित हो रही थी और बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या बढ़ रही थी. वही सड़को पर लगे अतिक्रमण भी हटाए गए, कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की सहायता से नालियों व सड़को पर बने अस्थायी निर्माण और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया. साथ ही सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार से जुर्माना वसूला गया. कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने बताया कि सार्वजनिक नालियों, सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने दुकानदारों और व्यवसायियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. बुलडोजर एक्शन शुरू होते ही बाजार साफ दिखने लगा, हुसैनाबाद अम्बेडकर चौक अतिक्रमण से हमेशा घिरा रहता है, जो आज साफ दिखाई दिया, अभियान के दौरान हुसैनाबाद थाना क़े अमरीका प्रसाद सिंह सहित पुलिस बल, नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा, कनीय अभियंता अभिजीत दुबे, अजित गुप्ता, सुधांशु तिवारी, बृजलाल यादव, रवि कुमार यादव, धर्मेंद्र पासवान, विकास कुमार सहित हुसैनाबाद थाना की पुलिस बल मौजूद रही.

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में बाड़ीवृंगा डांगटोली निवासी सुनील डांग पति ने की पत्नी की हत्या

संबंधित सामग्री

6 साल से लापता युवक गोरखपुर जेल में मिला: हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा, परिजनों ने मृत मान कर दिया था अंतिम संस्कार

झारखंड

6 साल से लापता युवक गोरखपुर जेल में मिला: हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा, परिजनों ने मृत मान कर दिया था अंतिम संस्कार

गोरखपुर की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है

चंदवा में सनसनी: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव नाले में दफनाया, 21 दिन बाद बारिश में नरकंकाल बाहर आया

झारखंड

चंदवा में सनसनी: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव नाले में दफनाया, 21 दिन बाद बारिश में नरकंकाल बाहर आया

कुत्तों के शव के अवशेष को नोचने पर ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी

डीवीसी उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर किया गया पॉक्सो जागरूकता शिविर का आयोजन

झारखंड

डीवीसी उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर किया गया पॉक्सो जागरूकता शिविर का आयोजन

अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित करता है

बेरमो के थानाध्यक्ष ने लोगों से की अपील, किरायेदार के सत्यापन में करें सहयोग

झारखंड

बेरमो के थानाध्यक्ष ने लोगों से की अपील, किरायेदार के सत्यापन में करें सहयोग

अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, क्षेत्र में शांति-व्यवस्था के लिए सत्यापन अति आवश्यक - रोहित कुमार सिंह

सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन

बिहार

सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन

अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण